शाहगंज में नवरात्रि और दशहरा मेले पर रूट डायवर्जन लागू, इन वैकल्पिक मार्गों से होगी आवाजाही

जौनपुर

जनपद जौनपुर के शाहगंज नवरात्रि, विजयादशमी और भरत मिलाप के अवसर पर लगने वाली भारी भीड़ को देखते हुए शाहगंज और खेतासराय क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद जौनपुर के शाहगंज नवरात्रि, विजयादशमी और भरत मिलाप के अवसर पर लगने वाली भारी भीड़ को देखते हुए शाहगंज और खेतासराय क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रतिमा वर्मा ने जनता से सहयोग की अपील की है।

जारी सूचना के मुताबिक, यह डायवर्जन मंगलवार दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक तथा 21 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 22 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इस दौरान वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। प्रयागराज मार्ग के वाहन निजामापुर-रानीमऊ-गोरारी होकर खेतासराय जा सकेंगे। सुल्तानपुर मार्ग के वाहन बड़ौना मोड़-बड़ागांव-चिरैया मोड़ से होते हुए अंबेडकरनगर तथा खेतासराय-दीदारगंज मार्ग से आजमगढ़ की ओर आवाजाही कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी चालकों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.