बुलंदशहर

बुलंदशहर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान-6.0’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सिद्धाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान-6.0’ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सिद्धाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की महिलाओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।
कार्यक्रम के तहत एसएसपी ने महिलाओं को फल, मिठाई और साड़ियां वितरित कर उनके प्रति संवेदनशीलता और आत्मीयता व्यक्त की। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी जरूरत पर बेझिझक पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
एसएसपी ने कहा कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी नगर अनिल शाही, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय, कोतवाली देहात प्रभारी सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026


















