बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के अनूपशहर चीनी मिल की खराब हालत और सत्र शुरू होने के बावजूद मिल चालू न होने से क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के अनूपशहर चीनी मिल की खराब हालत और सत्र शुरू होने के बावजूद मिल चालू न होने से क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि मिल बंद रहने से गन्ने की फसल बेचने में आ रही दिक्कतों के चलते उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
किसान नेता मानसिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मिल का निरीक्षण कराकर इसे अन्य निजी मिलों की तरह चालू नहीं कराया गया, तो किसान बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
समस्या के समाधान को लेकर किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा, जिस पर एसडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मानसिंह, पिंकी खालौर, हरेंद्र सिंह और मुनेश समेत कई किसान शामिल रहे। अब किसानों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026


















