बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव की अध्यक्षता और वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी के संचालन में हुई इस बैठक में जनपद व तहसील स्तर के पत्रकारों ने शिरकत की।
बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, न्याय और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव ने कहा कि निष्पक्ष लेखनी, निर्भीक पत्रकारिता और आपसी एकजुटता ही पत्रकारों की असली ताकत है। पत्रकारों को जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए।
वहीं, मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि संगठन की मजबूती सदस्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने पत्रकारों से अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने की अपील की। इस अवसर पर प्रदीप तोमर, योगेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, सरताज बेग सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026


















