बिगड़ती लाइफस्टाइल से बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्या, इन आसान आदतों से SGPT और GGPT करें कंट्रोल

हेल्थ

खराब खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली का सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ने लगा है। अनहेल्दी चीजें खाने से लिवर में सूजन आने लगती है, जिसके चलते फैटी लिवर और हाई SGPT-GGPT जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

खराब खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली का सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ने लगा है। अनहेल्दी चीजें खाने से लिवर में सूजन आने लगती है, जिसके चलते फैटी लिवर और हाई SGPT-GGPT जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, अत्यधिक शराब का सेवन, फैटी फूड्स और शारीरिक सक्रियता की कमी लिवर की सेहत को भारी नुकसान पहुंचाती है।

लिवर को स्वस्थ रखने और एंजाइम्स को नियंत्रित करने के लिए अपनी जीवनशैली में इन बातों को जरूर शामिल करें:

फाइबर युक्त आहार लें

लिवर के लिए फाइबर सबसे बेहतरीन माना जाता है। डाइट में सलाद और हाई-फाइबर चीजें खूब शामिल करें, जिससे पेट स्वस्थ रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इससे लिवर पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

तेल-मसालों का सेवन घटाएं

अत्यधिक तैलीय और डीप-फ्राइड चीजें खाने से लिवर की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। पूरी-पराठों से परहेज करें और उबली हुई या रोस्टेड चीजों को प्राथमिकता दें।

भरपूर पानी पिएं

लिवर के बेहतर कामकाज के लिए दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं। पर्याप्त पानी पीने से शरीर नेचुरली डिटॉक्स होता है और हानिकारक पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं।

नियमित एक्सरसाइज करें: शरीर को स्वस्थ रखने में डाइट के साथ-साथ वर्कआउट भी बेहद जरूरी है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कोई न कोई फिटनेस गतिविधि करें। खाना खाने के बाद टहलना और रोज 40-45 मिनट इंटेंस एक्सरसाइज करना लिवर को सुरक्षित रखता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.