महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के पिपरा कल्याण गांव में अंत्योदय योजना के राशन कार्ड धारकों की पात्रता की जांच के लिए बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के पिपरा कल्याण गांव में अंत्योदय योजना के राशन कार्ड धारकों की पात्रता की जांच के लिए बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत के आधार पर आपूर्ति विभाग और ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर 112 कार्ड धारकों के घरों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
एक अज्ञात शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि गांव में पक्के मकान, शौचालय और अन्य सुख-सुविधाओं से संपन्न अपात्र लोग भी अंत्योदय योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि यह योजना अत्यंत गरीब परिवारों के लिए है। इसके अलावा, पंचायत भवन में जुआ खेले जाने की शिकायत भी की गई थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह और ग्राम पंचायत सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीम ने शाम चार बजे गांव का दौरा किया और कार्ड धारकों के आवासों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सत्यापन रिपोर्ट सौंपने के बाद नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026












