जौनपुर

जौनपुर: जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटकता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं, मृतका के परिजनों ने हत्या की गंभीर आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि युवती की हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। इस सनसनीखेज आरोप के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026












