सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूर्यकुड़िया पुलिया के पास चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्तों प्रमोद कुमार और मो. मुकीम को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूर्यकुड़िया पुलिया के पास चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्तों प्रमोद कुमार और मो. मुकीम को गिरफ्तार किया है।
एण्टी थेफ्ट टीम और थाना चिल्हिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया ये वाहन 26 जून 2026 को बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र स्थित बरगदही कर्बला से चुराया गया था। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए 14 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली इस संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, प्रभारी एण्टी थेफ्ट ओम प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक दिनेश चन्द मिश्र और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













