महराजगंज

ठूठीबारी के युवा गायक की नई प्रस्तुति; बाबा गोरखनाथ की महिमा का बखान करता गीत यूट्यूब पर हुआ रिलीज।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर के सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने महराजगंज जनपद के ठूठीबारी निवासी युवा गायक आकाश कश्यप के नए भक्ति गीत तेरी जय हो गोरखनाथ’ का अपने कर-कमलों द्वारा भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद रवि किशन ने गीत की मधुरता और भक्तिमय प्रस्तुति की सराहना करते हुए गायक आकाश कश्यप और पूरी निर्माण टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
भक्ति संगीत के क्षेत्र में निरंतर अपनी पहचान बना रहे आकाश कश्यप का यह नया भजन पूरी तरह सिद्ध गुरु गोरखनाथ की महिमा, कृपा और आशीर्वाद को समर्पित है। गीत के बोल— “गोरखनाथ की माया सबसे न्यारी, गुरु गोरखनाथ की कृपा, जग में तेरा जय जयकार, बाबा रहना मेरे साथ”—श्रोताओं को सीधे आस्था और भक्ति के भाव से जोड़ते हैं।
गीत से जुड़े प्रमुख कलाकार और तकनीकी टीम:
गायक: आकाश कश्यप
गीतकार (लिरिक्स): सागर कश्यप
निर्माता (प्रोड्यूसर): विनोद कश्यप
संगीत (म्यूजिक): अंकित श्रीवास्तव
रिकॉर्डिंग: जी वेव स्टूडियो
कैमरामैन (DOP): राहुल शर्मा
निर्देशक (डायरेक्टर): रजत सिंह राजपूत
मेकअप आर्टिस्ट: मुस्कान
वीडियो प्रोडक्शन: सिनेमावाला फिल्म प्रोडक्शन
लोकार्पण के अवसर पर गायक आकाश कश्यप ने कहा कि गुरु गोरखनाथ के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा है और यह भजन बाबा के चरणों में उनकी एक भावपूर्ण भेंट है। गीत में गोरखनाथ धाम की दिव्यता और बाबा के अलौकिक स्वरूप का संगीतमय वर्णन किया गया है।
यह भजन यूट्यूब चैनल ‘आकाश कश्यप स्वतंत्र’ पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही भक्ति संगीत प्रेमियों और गोरखनाथ बाबा के भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं ने गीत को सराहते हुए गायक आकाश कश्यप को बधाई दी है।
यूपी: प्रदेश में सात आईएएस अफसरों के तबादले https://t.co/0QBFRNO2N4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













