महराजगंज

महराजगंज जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और जन-जागरूकता को लेकर क्षेत्राधिकारी निचलौल ने एसडीएम एवं तहसीलदार निचलौल के साथ गंडक नदी के आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और जन-जागरूकता को लेकर क्षेत्राधिकारी निचलौल ने एसडीएम एवं तहसीलदार निचलौल के साथ गंडक नदी के आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को बाढ़ के पानी से दूर रहने तथा नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी। साथ ही घड़ियालों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













