जौनपुर: केराकत में चोरी की गई गाय और बछिया बरामद, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में

जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के वीरमपुर गांव से चोरी हुई एक गाय और बछिया को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मछलीशहर क्षेत्र के सोनहिता गांव से सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के वीरमपुर गांव से चोरी हुई एक गाय और बछिया को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मछलीशहर क्षेत्र के सोनहिता गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कथित तौर पर संलिप्त कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरमपुर गांव निवासी अरविंद सिंह की गाय और बछिया बीती रात उनके घर से चोरी हो गई थीं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पशुपालक ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मछलीशहर क्षेत्र के सोनहिता गांव में छापेमारी कर चोरी किए गए दोनों पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस वाहन चालक समेत अन्य संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.