सिद्धार्थनगर: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा पर हुआ विचार-विमर्श

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को चिल्हियां क्षेत्र में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को चिल्हियां क्षेत्र में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पत्रकारिता के समक्ष आ रही चुनौतियों, पत्रकारों के अधिकारों तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार व सुझाव साझा किए।

पत्रकारों की एकजुटता और सुरक्षा पर जोर

बैठक के दौरान पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर गहराई से मंथन किया गया। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो निष्पक्ष रूप से जनता की समस्याओं को सामने लाते हैं और आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सामूहिक प्रयास व आपसी एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।

संगठन को सक्रिय बनाने का लिया संकल्प

बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी संवाद के जरिए पत्रकारों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए साझा रणनीति तैयार करना रहा। उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने पर बल दिया। अंत में सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.