सिद्धार्थनगर

जिला सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया बाजार में रविवार, को शासन की मंशा के अनुरूप ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जिला सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया बाजार में रविवार, को शासन की मंशा के अनुरूप ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले’ का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक मेले में ग्रामीण अंचल के लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया।
निशुल्क जांच और दवा वितरण
मेले का आयोजन डॉ. शुभम चौधरी एवं फार्मासिस्ट पंकज शुक्ल के नेतृत्व में किया गया। सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक कुल 20 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
इस दौरान मेले में पहुंचे मरीजों के ब्लड प्रेशर (रक्तचाप), शुगर, बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट दर्द जैसी सामान्य बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।
जनप्रतिनिधि और गणमान्य रहे मौजूद
मेले के दौरान क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य (वार्ड नंबर 27) के भावी प्रत्याशी अतुल उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया और वहां आए मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। अतुल उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर इस तरह के स्वास्थ्य मेलों का आयोजन एक बेहद सराहनीय पहल है, जिससे गरीब और वंचित वर्ग को उनके घर के नजदीक ही उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026












