सिद्धार्थनगर: जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता रियाजउद्दीन राईनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की अपील

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अल्पसंख्यक कांग्रेस की पूर्वांचल जोन प्रभारी एवं संयोजक आरिफा उत्साही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचना चाहिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने तथा जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मुखर होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

संगठन की सक्रियता पर विशेष बल

विशिष्ट अतिथि डॉ. मारूफ अली और अध्यक्ष रियाजउद्दीन राईनी ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच उनकी निरंतर मौजूदगी पर निर्भर करती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमजन की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता सूची में रखना चाहिए।

बैठक के दौरान बदरे आलम और सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन की गतिविधियों में पूरी सक्रियता से भाग लेने का अनुरोध किया।

प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राजेश सिंह, पंकज चतुर्वेदी, मोबीन खान, मोहम्मद याकूब, राजेंद्र मिश्रा, सईद, मुबारक अली, रमजान, शौकत अली, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, अकरम अली, डॉ. प्रमोद कुमार, जावेद राइनी, मोहम्मद बेचन, शहाबुद्दीन, आस मोहम्मद और अब्दुल्लाह सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.