सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मोहाना थाना क्षेत्र के उंजी गांव में रविवार को पुलिस प्रशासन और अधिकृत ब्रांड प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर ‘क्लियर एडवांस’ के नाम से चल रही एक अवैध और नकली पानी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर मोहाना थाना क्षेत्र के उंजी गांव में रविवार को पुलिस प्रशासन और अधिकृत ब्रांड प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर ‘क्लियर एडवांस’ के नाम से चल रही एक अवैध और नकली पानी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में डुप्लीकेट पानी की बोतलें और स्टीकर बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत लाखों में आंकी गई है।
छापेमारी के दौरान हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मोहाना थाना क्षेत्र के उंजी में नामचीन ब्रांड के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली पानी तैयार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर रविवार को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर छापा मारा गया।
छापेमारी के दौरान मौके पर ‘क्लियर’ कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता मनीष दूबे, राजन द्विवेदी और उनकी पूरी टीम भी मौजूद रही। उनकी मौजूदगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी फैक्ट्री परिसर की तलाशी ली गई, जहां से धड़ल्ले से बेचे जाने के लिए तैयार की गई नकली पानी की बोतलें, ढक्कन, रैपर और ब्रांडेड स्टीकर बड़ी संख्या में बरामद हुए।
फैक्ट्री सीज, आगे की जांच जारी
प्रशासन ने मौके पर ही अवैध रूप से संचालित हो रही इस फैक्ट्री को सीज कर दिया है और सभी डुप्लीकेट उत्पादों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधि अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













