सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर आमजन को पूरी सुरक्षा का एहसास कराया।
प्रमुख मार्गों पर किया गया भ्रमण
पुलिस टीम ने तिरंगा तिराहा, टाउन एरिया, गोलघर, भारत माता चौक, सब्जी मंडी, प्रेम गली और पुलिस पिकेट सहित विभिन्न व्यस्त मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजारों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों से सीधा संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आगामी पर्वों के दौरान आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजारों और पूजा पंडालों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस पैदल गश्त के दौरान निरीक्षक अतिउल्लाह, उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक रामबदन यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













