सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत धेंसा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत धेंसा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धीरेन्द्र (पुत्र गिरजा शंकर, निवासी ग्राम पालिया सिसवा, थाना चिल्हियां) अपनी बाइक (संख्या UP55F2766) से अपने गांव से मुख्य सड़क की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शोहरतगढ़ की तरफ से सनैई की ओर जा रही एक बस (संख्या UP23T6305) ने धेंसा पेट्रोल पंप के पास उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर चिल्हियां थाने ले आई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी पवन कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करा लिया है। घटनास्थल पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम है।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













