बागपत: बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से हड़पी थी रकम

बागपत

बागपत बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ फर्जी दस्तावेजों के सहारे बड़ी रकम हड़पने और धोखाधड़ी करने के मामलों में वांछित चल रहे एक और अभियुक्त को बड़ौत कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ फर्जी दस्तावेजों के सहारे बड़ी रकम हड़पने और धोखाधड़ी करने के मामलों में वांछित चल रहे एक और अभियुक्त को बड़ौत कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी ग्राम लुहारी का रहने वाला है और पुलिस उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार खरे की तरफ से विभिन्न प्रार्थना पत्रों के आधार पर बैंक के साथ धोखाधड़ी कर अवैध तरीके से धनराशि हड़पने के कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे। आरोप था कि अभियुक्तों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार किए और उनके माध्यम से बैंक को चूना लगाया।

इन मामलों को लेकर इसी वर्ष 12 मई, 20 मई, 29 मई, 31 मई, 8 जून, 26 जुलाई, 31 जुलाई और 16 सितंबर 2026 को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420, 467, 468 और 471 समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

पूर्व में हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस पूरे प्रकरण में पुलिस इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिसिया कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए अब चौथे वांछित आरोपी दिनेश कुमार (पुत्र महावीर, निवासी ग्राम लुहारी, थाना बड़ौत) को गिरफ्तार किया गया है।

बागपत पुलिस द्वारा अपराधियों और वांछित चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध राम कुमार कुन्तल, उपनिरीक्षक आरिफ अली और हेड कांस्टेबल रीतू यादव शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.