कलश यात्रा से गूंजा परसा ऊर्फ परसौना गांव, शुरू हुआ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, महिलाओं व कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर निकाली यात्रा; प्रतिदिन प्रवचन और रामलीला का होगा आयोजन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लाक अंतर्गत परसा उर्फ परसौना गांव में रविवार को नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लाक अंतर्गत परसा उर्फ परसौना गांव में रविवार को नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 351 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक जयघोष के साथ यात्रा पूरी की। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।

कलश यात्रा परसा उर्फ परसौना स्थित यज्ञ स्थल से शुरू होकर बरौली, सोहनपुर उर्फ सोनकटिया, बासपार कोठी और अन्ध्या गांव होते हुए बनरहवा पुल पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार यज्ञाचार्य आचार्य पंडित अभिषेक उपाध्याय के आचार्यत्व में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्रवचनकर्ता आचार्य अरविंद उपाध्याय श्रद्धालुओं को कथा एवं धार्मिक प्रसंगों का रसपान कराएंगे। वहीं, रात आठ बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा।

महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल मेले का आयोजन 20 अक्टूबर को होगा। इसके अगले दिन 21 अक्टूबर को महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी चौरसिया, बेचन दुबे, नागेंद्र पाण्डेय, निरंजन चौरसिया, जयप्रकाश, दुर्गविजय, पन्नेलाल, आकाश, सुधारे, अच्छेलाल, रामबेलास, संतु निषाद, अवधेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.