गोरखपुर
गोरखपुर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ अभियान के तहत रविवार,को सहजनवां थाना क्षेत्र की नई समधिया पुलिस चौकी का उद्घाटन क्षेत्र की बालिकाओं के हाथों कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


गोरखपुर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ अभियान के तहत रविवार,को सहजनवां थाना क्षेत्र की नई समधिया पुलिस चौकी का उद्घाटन क्षेत्र की बालिकाओं के हाथों कराया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश गुनावत की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुए इस अनूठे कार्यक्रम ने समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का एक मजबूत संदेश दिया है।
सतर्कता और साइबर अपराध से बचाव पर जोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी उत्तरी राजेश गुनावत ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए उन्हें साइबर अपराधों के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी अजनबी से साझा न करें, क्योंकि थोड़ी सी सावधानी से ही साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
बालिकाओं के कर-कमलों से पुलिस चौकी का उद्घाटन करवाकर प्रशासन ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी आभा सिंह, सहजनवां थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, समधिया चौकी प्रभारी प्रितेश तिवारी, उपनिरीक्षक कलीमुद्दीन खां, कांस्टेबल आशीष कुशवाहा, शैलेन्द्र यादव और मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













