महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान पुलिसकर्मी हाथों में सुरक्षा संदेश लिखे बैनर और तख्तियां लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।
रैली के माध्यम से समाज में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और नारी सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नारी शक्ति को हर स्तर पर मजबूत बनाना रहा।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













