बुलंदशहर

बुलंदशहर श्री राम बारात कमेटी के तत्वावधान में रविवार की शाम दानपुर में पुष्प वर्षा के बीच एक भव्य और आकर्षक राम बारात निकाली गई। इस ऐतिहासिक बारात को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर श्री राम बारात कमेटी के तत्वावधान में रविवार की शाम दानपुर में पुष्प वर्षा के बीच एक भव्य और आकर्षक राम बारात निकाली गई। इस ऐतिहासिक बारात को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
भगवान श्रीराम की आरती से हुआ शुभारंभ
राम बारात का विधिवत शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र द्वारा भगवान श्रीराम की आरती उतारकर और माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद रामलीला मैदान से उठी बारात चतुर्वेदी मोहल्ला, बस स्टैंड, पीली कोठी और तालाब मोहल्ला समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गंतव्य स्थल पर संपन्न हुई। पूरे नगर को रंग-बिरंगी बिजली की लाइटों और भव्य तोरण द्वारों से दुल्हन की तरह सजाया गया था।
आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
घोड़ा-बग्गी पर सवार राजा दशरथ के चारों सुकुमारों की एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ सी लगी रही। इस बारात की सबसे बड़ी विशेषता विभिन्न देवी-देवताओं पर आधारित दो दर्जन से अधिक सजीव एवं विद्युत चलित झांकियां थीं, जिन्होंने रास्ते भर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का जोरदार स्वागत किया गया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
इस भव्य आयोजन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री प्रमोद कुमार, मंच मंत्री पंडित राजेश गौतम, वासुदेव सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू लोधी सहित समस्त पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













