बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के गांव मुमरेजपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के गांव मुमरेजपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा कंपोजिट विद्यालय
यह महत्वाकांक्षी परियोजना एनपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड की निर्माण इकाई-36, नोएडा द्वारा कराई जा रही है। इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में उच्चस्तरीय शैक्षिक और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
परिसर के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं:
कक्षा भवन एवं बाल वाटिका
मिड-डे मील कक्ष एवं मल्टीपरपज हॉल
स्टाफ एवं प्रधानाचार्य आवास
व्यायामशाला और डॉर्मिटरी
गार्ड रूम, बाउंड्रीवॉल, सोलर पैनल और सीसी रोड
गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष फोकस
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के नक्शे का बारीकी से अवलोकन किया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। उन्होंने निर्देश दिए कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के मानकों के अनुसार ही उच्च कोटि की सामग्री का उपयोग किया जाए। साथ ही, अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करें। इस परियोजना को पूरा करने की निर्धारित समय सीमा 1 जनवरी तय की गई है।
मऊ में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा: एक का हाथ कटा, वाराणसी रेफर
https://t.co/MoqQRQqIq6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













