मऊ

मऊ शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मऊ जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन किए और घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मऊ जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन किए और घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। नवरात्र के आगमन से पूरे जिले में भक्तिमय और उत्सव जैसा माहौल है।
मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
मऊ के प्रसिद्ध माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम और कहिनौर स्थित वनदेवी धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, और फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खुरहट के सीरियापुर स्थित देई मां मंदिर, कोपागंज, मांदी सिपाह और मधुबन के निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन किया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
मऊ में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा: एक का हाथ कटा, वाराणसी रेफर
@Uppolice
@maupolicehttps://t.co/MoqQRQqIq6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













