सूरजपुर टीकरी

सूरजपुर टीकरी दिल्ली के प्रसिद्ध कालका मंदिर से अखंड ज्योति लेकर श्रद्धालुओं के सूरजपुर टीकरी पहुंचने पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सूरजपुर टीकरी दिल्ली के प्रसिद्ध कालका मंदिर से अखंड ज्योति लेकर श्रद्धालुओं के सूरजपुर टीकरी पहुंचने पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर गांव में एक भव्य अखंड ज्योति एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे जोश और आस्था के साथ भाग लिया।
यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस-प्रशासन की टीम मुस्तैद रहकर मौके पर मौजूद रही, जिससे यह धार्मिक यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुई।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













