बलिया

बलिया शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और पूजा समितियों के साथ बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और पूजा समितियों के साथ बैठक की। डीएम ने मूर्तियों का विसर्जन नदियों में करने पर रोक लगाते हुए इन्हें निर्धारित पोखरों और तालाबों में ही कराने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर डीएम ने कहा कि पूजा पंडालों के ऊपर से बिजली के तार न गुजरें और खंभों से सटाकर मूर्तियां न रखी जाएं। सभी पंडालों में अग्निशमन यंत्र, बालू की बाल्टी और पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। प्रमुख पंडालों का सुरक्षा ऑडिट कराने तथा रास्तों की मरम्मत के भी निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने डीजे की ऊंचाई नियंत्रित रखने और पुलिस को रात में गश्त बढ़ाने को कहा है। टाउन एरिया के मंदिरों में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एसपी डॉ. इराज राजा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज: नवरात्र के पहले दिन माँ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पांडवों की आराधना से जुड़ी है विशेष मान्यता
https://t.co/N5RyVaCgN1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













