महराजगंज

महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र के कालीगंज निवासी 44 वर्षीय गुड्डू सहानी का नेपाल में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र के कालीगंज निवासी 44 वर्षीय गुड्डू सहानी का नेपाल में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
एक सप्ताह चला इलाज, अंत में टूटी सांसें
मिली जानकारी के अनुसार, गुड्डू सहानी 1 अक्टूबर को नेपाल में हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों द्वारा उनका नेपाल के ही एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। करीब एक सप्ताह से अधिक समय तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद, 10 अक्टूबर 2026 को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक गुड्डू सहानी अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था, और अब उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे उनकी पत्नी और चार नाबालिग बच्चे (दो बेटियां और दो बेटे) हैं। कम उम्र में ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने के कारण अब पूरे परिवार के सामने भरण-पोषण और भविष्य की गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।
इस आकस्मिक और दर्दनाक निधन से कालीगंज और आसपास के इलाकों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
उक्त सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद प्रखर पाण्डेय की बाइट https://t.co/ycYd0qUnJa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













