महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के चौक रोड स्थित सोनरा चौराहे से राम जानकी मंदिर को जोड़ने वाली पक्की सड़क इन दिनों घनी झाड़ियों और बड़ी-बड़ी घास से पूरी तरह पट चुकी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के चौक रोड स्थित सोनरा चौराहे से राम जानकी मंदिर को जोड़ने वाली पक्की सड़क इन दिनों घनी झाड़ियों और बड़ी-बड़ी घास से पूरी तरह पट चुकी है। इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली के कारण रोजाना आवागमन करने वाले राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दर्जनों गांवों को जोड़ता है यह मार्ग
यह मुख्य मार्ग सोनपुर टोला होते हुए असोगवा, अर्नहवा, कश्मारिया समेत दर्जनों गाँवों को आपस में जोड़ता है। लगभग 50 गाँवों के लोगों का इस रास्ते से आना-जाना लगा रहता है। सड़क के दोनों किनारों पर अनियंत्रित रूप से उगी झाड़ियाँ धीरे-धीरे मुख्य मार्ग पर फैल चुकी हैं, जिससे रास्ता काफी संकरा हो गया है।
श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
रास्ते के संकरा होने और झाड़ियाँ फैलने से सबसे अधिक परेशानी राम जानकी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही है। इसके अलावा, रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने की तत्काल सफाई की माँग
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क सिर्फ मंदिर तक पहुँचने का जरिया नहीं है, बल्कि क्षेत्र के कई गाँवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली एक अहम कड़ी है। झाड़ियों के कारण यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पुरजोर माँग की है कि इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देते हुए सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
उक्त सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद प्रखर पाण्डेय की बाइट https://t.co/ycYd0qUnJa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













