महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर के महाशय मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर के महाशय मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से मरीज की जान बच गई, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।
जिला अस्पताल किया गया रेफर
मिली जानकारी के अनुसार, घनश्याम (पुत्र छेदीराम) को सांप काटने के बाद परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल लेकर पहुँचे। वहाँ डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल, महराजगंज के लिए रेफर कर दिया।
एम्बुलेंस में मिला प्राथमिक उपचार
सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस (संख्या UP32EG4221) तत्काल सीएचसी पहुँची। एम्बुलेंस में तैनात डॉक्टर हरीश के मार्गदर्शन और टेक्नीशियन विजय शुक्ला के सहयोग से रास्ते में ही मरीज की स्थिति का आकलन कर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।
एम्बुलेंस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घनश्याम को सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल महराजगंज पहुँचाया, जहाँ उन्हें तुरंत भर्ती कर आगे का इलाज शुरू किया गया।
उक्त सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद प्रखर पाण्डेय की बाइट https://t.co/ycYd0qUnJa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













