बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान रविवार को शातिर पशु चोरों के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान रविवार को शातिर पशु चोरों के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उनके अन्य तीन साथियों के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, 3 चाकू, 1 छोटा हाथी (पिकअप), 2 चोरी की भैंसें और ₹95,000 की नकदी बरामद की गई है। पकड़ा गया गिरोह इलाके में काफी समय से पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
इस सफल कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे, नगर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा, एसआई आनंद कुमार और एसआई उपेंद्र यादव की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।













