सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरैनिया में शनिवार को एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरैनिया में शनिवार को एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के नेता अनिल चौधरी रहे।
विकास और संगठन की मजबूती पर चर्चा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल चौधरी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, पार्टी संगठन को मजबूत करना और पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता है। जन चौपाल के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, बुनियादी आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अपना दल (एस) की नीतियों, विचारधारा और संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए अपार स्नेह और सहभागिता के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनयन चौहान, अब्दुल हन्नान, अब्दुल्ला नईम, मोहम्मद रफीक, राम प्रसाद जायसवाल, राजेश वर्मा, रोहित शर्मा, शिवसागर सोनी, दीपक कुमार, भजनभाई, वहाब भाई, बिपिन चौधरी, अमरेद चौधरी और साधु प्रधान सहित तमाम ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












