बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर गांव में आयोजित हो रहे भव्य रामलीला महोत्सव के दौरान शनिवार रात एक बेहद मनमोहक और भक्तिमय प्रसंग का मंचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर गांव में आयोजित हो रहे भव्य रामलीला महोत्सव के दौरान शनिवार रात एक बेहद मनमोहक और भक्तिमय प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के कलाकारों ने भगवान श्रीराम द्वारा महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ को निर्विघ्न पूर्ण कराने के दृश्य को बड़े ही सुंदर और जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
55 वर्षों से अनवरत जारी है परंपरा
मंचन के दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की और उसे सफलता पूर्वक संपन्न कराया, पूरा रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के मंच मंत्री राजेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि दानपुर गांव में पिछले 55 वर्षों से लगातार रामलीला का सफल आयोजन होता आ रहा है। इस आयोजन में पूरे गांव का अभूतपूर्व सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से समाज को भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शों को अपनाने और आपस में प्रेम व भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।
मथुरा के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
वहीं, रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष आशीष पाल सिंह ने बताया कि इस बार मंचन के लिए मथुरा से विशेष कलाकारों की टीम बुलाई गई है। मथुरा के कलाकार प्रत्येक पौराणिक प्रसंग को बेहद बारीकी और सजीवता के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे देखने के लिए रोजाना आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












