बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुनैदपुर गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुनैदपुर गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से ‘अखंड ज्योति’ लेने जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 8 अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में एक की मौत, कई घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर सभी श्रद्धालु आस्था के साथ दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के लिए रवाना हुए थे। जब वाहन सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जुनैदपुर गांव के पास पहुंचा, तो अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की चपेट में आने से देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु धीरेंद्र (धीरज) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 8 अन्य श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन
https://t.co/6qjgZnmvu3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2026












