बुलंदशह

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर प्रसिद्ध जेपी घाट पर पितृ तर्पण कराने आई एक महिला का अज्ञात चोरों ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में लगभग 30 हजार रुपये नकद, एक 5जी मोबाइल फोन, घर की चाबियां और जरूरी दस्तावेज रखे थे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर प्रसिद्ध जेपी घाट पर पितृ तर्पण कराने आई एक महिला का अज्ञात चोरों ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में लगभग 30 हजार रुपये नकद, एक 5जी मोबाइल फोन, घर की चाबियां और जरूरी दस्तावेज रखे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
दिल्ली के शाहबाद दौलतपुर (बवाना रोड) निवासी ममता (पत्नी मनोज कुमार सिंह) बीते 5 अक्टूबर को जेपी घाट पर पूजा-अर्चना के लिए आई थीं। सुबह करीब 11 बजे जब वह अनुष्ठान में व्यस्त थीं, तभी चोर उनका छोटा व बड़ा पर्स लेकर फरार हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब सामान का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़िता ने पति के फोन से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घाट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध रूप से सामान चुराते हुए नजर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026












