महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां टीकाकरण के दौरान बिजली की रोशनी के बजाय मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल की रोशनी में टीकाकरण करते नजर आए। हैरत की बात यह है कि अस्पताल में बिजली की सुविधा के साथ जनरेटर की व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके बावजूद टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्य के लिए मोबाइल की रोशनी का इस्तेमाल होना अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि जब अस्पताल में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था मौजूद है तो उसका समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग दिखाई दे रही है। मोबाइल की टॉर्च में टीकाकरण की तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था की उस हकीकत को सामने लाती है, जहां संसाधन मौजूद होने के बावजूद उनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।
इससे न केवल मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी होती है, बल्कि सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी सवाल उठते हैं, स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर बिजली एवं जनरेटर व्यवस्था को सुचारु रखने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न होने की मांग की है।
अधीक्षक डॉ० अमित कुमार ने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं, मुझे इस प्रकरण में जानकारी नहीं है, अगर इस तरह की दिक्कत हुई है तो मैं जांच कर आवश्यक कार्यवाही करूंगा।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026












