महराजगंज

महराजगंज एन एच 730 मार्ग पर बुधवार को तेज हवा के चलते एक रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रही महिला बोर्ड की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज एन एच 730 मार्ग पर बुधवार को तेज हवा के चलते एक रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रही महिला बोर्ड की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान सुभावती देवी (56) निवासी लक्ष्मीपुर जलहिया के रूप में हुई है। बताया गया कि सुभावती देवी अपने बेटे दुर्विजय के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से दवा कराकर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान परतावल-गोरखपुर एन एच 730 मार्ग पर एक रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड तेज हवा के कारण अचानक बाइक के ऊपर गिर गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026












