हापुड़

हापुड़ जनपद के अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देवनंदनी फ्लाईओवर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ रेलवे लाइन पार कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देवनंदनी फ्लाईओवर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ रेलवे लाइन पार कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इस भीषण हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा किलोमीटर संख्या 60 के खंभा नंबर 14 के पास हुआ। मृतका की पहचान अंजू (33) पत्नी रोहित, निवासी भीमनगर (परचून वाली गली, थाना हापुड़ देहात) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी राहुल अत्री और महिला उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर पहुँचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका अंजू की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस परिजनों के बयानों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गंभीरता से जाँच-पड़ताल कर रही है। इस अचानक हुए हादसे से मृतका के परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026












