सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस, एण्टी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में गैंगेस्टर एक्ट के ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस, एण्टी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में गैंगेस्टर एक्ट के ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना त्रिलोकपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 (धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम) के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त को आज दिनांक 07.10.2026 को सिंगारजोत पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अक्षय कुमार उर्फ रोहित (पुत्र रामशंकर, निवासी: ग्राम श्यामदियापुर हिसामुद्दीनपुर, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर)। अभियुक्त पर पहले से भी त्रिलोकपुर थाने में गंभीर धाराओं (बीएनएस) के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
सराहनीय कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र (थाना त्रिलोकपुर), उ.नि. ओम प्रकाश मिश्र (प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम), उ.नि. शशिकान्त (प्रभारी सर्विलांस सेल) तथा एंटी थेफ्ट टीम के हेड कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति, रमेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अमित यादव और इन्द्रेश यादव शामिल रहे।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













