महराजगंज

महराजगंज जनपद के केरला पब्लिक स्कूल में बुधवार को छात्र परिषद चुनाव 2026 का आयोजन किया गया। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के केरला पब्लिक स्कूल में बुधवार को छात्र परिषद चुनाव 2026 का आयोजन किया गया। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
चुनाव परिणामों के अनुसार, मोहम्मद फैज़ को विद्यालय का हेड बॉय तथा अस्मिता को हेड गर्ल चुना गया। इसके साथ ही विभिन्न सदनों (हाउसेज) के लिए कप्तानों का भी चयन हुआ। रेड हाउस से सय्यदा अशिफा, येलो हाउस से सौम्या स्वर्णकार, ब्लू हाउस से अभय मिश्रा और ग्रीन हाउस से अर्सिया परवीन को हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुचारु संचालन के लिए अम्मार आलम और दिव्या शर्मा को छात्र परिषद प्रभारी बनाया गया है।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर फैज़ अहमद और प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा समेत कंचन गुप्ता, सरिता गुप्ता, सुलोचना शर्मा, कौशिकी पटेल, पूनम गुप्ता, सानिया खातून, शहनाज खातून और उज्ज्वला विश्वकर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएँ दीं।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













