महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुवारी टोला रायपुर में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुवारी टोला रायपुर में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी जयराम पुत्र रामधन के रूप में हुई है। शव गांव में ही एक कटहल के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सघन निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इस दौरान उपनिरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक रमेश वरुण और आकाश कुमार खरवार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
चार नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक जयराम अपने पीछे पत्नी प्रमिला और चार नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है और पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी https://t.co/TsBvJaymwk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













