बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट और निर्माण टीम के बुलंदशहर पहुंचने पर मंगलवार को शहर में एक भव्य रोड शो, प्रेस वार्ता तथा आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट और निर्माण टीम के बुलंदशहर पहुंचने पर मंगलवार को शहर में एक भव्य रोड शो, प्रेस वार्ता तथा आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जगह-जगह फिल्म टीम का जोरदार स्वागत किया गया और पूरा शहर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा।
भव्य रोड शो और पुष्पवर्षा
सिकंदराबाद टोल से शुरू हुआ यह भव्य रोड शो सिकंदराबाद, भूड़ चौराहा, कालेआम, कचहरी रोड, राजा बाबू पार्क और तहसील रोड से होते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर उत्साही नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने फिल्म टीम का पुष्पमालाओं, अंगवस्त्रों और पुष्पवर्षा के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रेस वार्ता में साझा किए गए फिल्म के उद्देश्य
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका निभा रहे मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, प्रसिद्ध भजन गायिका अनन्या सिंह और टीवी न्यूज एंकर गौरव किशोर शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत की। कलाकारों ने फिल्म के मुख्य उद्देश्यों, इसके आध्यात्मिक संदेश और निर्माण से जुड़े अनुभवों की जानकारी दी।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
प्रेस वार्ता के पश्चात निकुंज हॉल में 1008 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। मशहूर भजन गायिका अनन्या सिंह के मनमोहक भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजायमान हो उठा।
फिल्म कलाकारों शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी ने बुलंदशहर के लोगों द्वारा दिए गए अपार स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा, नीरज चौधरी, भवतोष गुर्जर, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, दिवाकर सिंह, गौरव मित्तल सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













