बुलन्दशहर : राजकीय कृषि बीज भंडार से किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज, खेती में होगी आसानी

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर कृषि विभाग की ओर से जिले के राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों को विभिन्न फसलों के प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्तायुक्त बीज वितरित किए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलन्दशहर कृषि विभाग की ओर से जिले के राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों को विभिन्न फसलों के प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्तायुक्त बीज वितरित किए गए। समय पर बीज मिलने से खुश नजर आए किसानों ने बताया कि इससे उनकी बुवाई का कार्य समय से पूरा हो सकेगा।

बीज वितरण केंद्र पर पहुंचे किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा फसल की बुवाई से जुड़ी आवश्यक तकनीकी जानकारियां और खाद-उवर्रक के सही इस्तेमाल के तौर-तरीके भी बताए गए।

इस दौरान राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध कराना है, ताकि फसलों की पैदावार बेहतर हो सके। किसानों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी बीज भंडार पर समय से गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से उन्हें बाजार की निजी दुकानों पर महंगे दामों पर बीज खरीदने की मजबूरी से राहत मिलती है। किसानों ने मांग की कि आगामी बुवाई सीजन में भी पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.