महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की कानून-व्यवस्था और थाना स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना सोनौली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की कानून-व्यवस्था और थाना स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना सोनौली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर, मालखाना, पुलिस कर्मियों की बैरक, मेस और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति को परखा और थाना प्रभारी को सभी अभिलेखों को पूरी तरह अपडेट रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों का त्वरित, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार सतर्क निगरानी रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












