गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के विकासखंड पाली क्षेत्र में पिछले सप्ताह आए तेज आंधी-तूफान के कारण घघसरा नहर पटरी रोड पर एक बड़ा महुआ का पेड़ गिर गया था, जो एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी नहीं हटाया जा सका है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के विकासखंड पाली क्षेत्र में पिछले सप्ताह आए तेज आंधी-तूफान के कारण घघसरा नहर पटरी रोड पर एक बड़ा महुआ का पेड़ गिर गया था, जो एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी नहीं हटाया जा सका है। पेड़ के रास्ते में पड़े होने के कारण जोगिया नहर पुलिया के पूरब स्थित इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
यह महत्वपूर्ण मार्ग मुरकटिया बाग होते हुए दोहरिया कला-सहजनवां मुख्य मार्ग से जुड़ता है। पेड़ गिरने से पूरा रास्ता बंद हो चुका है। स्थिति यह है कि ग्रामीण किसी तरह जान जोखिम में डालकर डालियों के बीच से अपने दोपहिया वाहन निकाल रहे हैं, जबकि चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर और अन्य बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप पड़ा है। इस कारण दर्जनों गांवों के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर घूमकर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। साथ ही, किसानों को अपनी फसल और कृषि सामान लाने-ले जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ जोगिया गांव के एक व्यक्ति का है और आपसी या भूमि विवाद के चलते इसे हटाने में देरी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र पेड़ हटवाने और मार्ग को सुचारू कराने की मांग की है।
इस संबंध में जब वन दरोगा आशुतोष त्रिपाठी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी है और जल्द ही पेड़ को कटवाकर हटवा दिया जाएगा, जिससे रास्ता पूरी तरह साफ हो सके।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026













