मऊ

मऊ जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि दूसरी घटना में फरीदपुर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि दूसरी घटना में फरीदपुर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना
पहली घटना आजमगढ़-मऊ रेलखंड के बरहदपुर रेलवे पटरी के पास रविवार शाम करीब 5:30 बजे हुई। शाहगंज से बलिया जा रही सवारी ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैराबाद चौकी पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस पहचान के अन्य प्रयास कर रही है।

दूसरी घटना
वहीं, दूसरी घटना रविवार रात करीब 9:15 बजे मोहम्मदाबाद गोहना कस्बे के फरीदपुर मोहल्ले के पास हुई। यहां बनारस से आजमगढ़ जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय शंकर राम की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, शंकर राम बाजार से अपना घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी रेलवे लाइन पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।
मृतक शंकर राम दिव्यांग थे और पहले गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्य करते पिछले दो-तीन वर्षों से घर पर ही रह रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर रहती हैं, तथा उनकी तीन बेटियां हैं जिनकी पहले ही शादी हो चुकी है। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












