सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की अनवरत यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को विकास खंड जोगिया स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय लखनपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों की अनवरत यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को विकास खंड जोगिया स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय लखनपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय में पोस्टर, निबंध, डिबेट और भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों ने प्रस्तुत की विकसित राष्ट्र की रूपरेखा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान ने बच्चों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद और भाषण के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य, विकसित राष्ट्र के निर्माण, शिक्षा, तकनीक, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण को लेकर अपने विचार और कल्पनाएं प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर कन्हैया पासवान ने कहा कि देश के भविष्य की नींव हमारे विद्यालयों और विद्यार्थियों के सपनों में तैयार होती है। बच्चों द्वारा अपनी कला और ओजस्वी विचारों के माध्यम से प्रस्तुत ‘समर्थ एवं समृद्ध भारत’ की रूपरेखा अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति सोच यह विश्वास दिलाती है कि आने वाला भारत प्रतिभा, नवाचार और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होगा।
प्रमुख गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सपनों और आकांक्षाओं को जाना गया तथा उन्हें निरंतर अध्ययन, रचनात्मकता और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पदमाकर शुक्ला, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, भाजपा नेता संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मेजर सिंह चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सहित तमाम पार्टी नेता, शिक्षकगण और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












