मधुबन में बसपा का ‘जन आशीर्वाद अभियान’: घर-घर पहुंचकर जनता से किया संवाद

मऊ
मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने ‘जन आशीर्वाद अभियान’ की शुरुआत कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने ‘जन आशीर्वाद अभियान’ की शुरुआत कर दी है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने टकटेउआ, जमुआरी और बड़राव (करनपुर) ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

इस अभियान के दौरान विधानसभा प्रभारी व बसपा प्रत्याशी भरत भैया और मंडल कोऑर्डिनेटर राम प्रसाद चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने बहुजन समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और एकजुट होने की अपील की। भरत भैया ने कहा कि बसपा हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से उनकी स्थानीय समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की, ताकि जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जा सके। इस जन आशीर्वाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.