पुरन्दरपुर

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर बकाया पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट पर बकाया पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, एएसपी सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरन्दरपुर पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को मनिकौरा चौराहा अंडरपास से धर दबोचा। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है।
पैसे के तकादे को लेकर हुआ था खूनी विवाद
जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को परसोहिया निवासी जिसान अपने दोस्त सब्बीर अहमद की समरधीरा स्थित दुकान ‘राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर’ पर बकाया पैसा मांगने गया था। लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर सब्बीर अहमद ने जिसान पर अवैध पिस्टल से गोली चला दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में घायल जिसान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
धारा 103(1) में तरमीम हुआ मुकदमा
घटना के बाद पुलिस ने शुरुआत में जानलेवा हमले (धारा 109(1), 3(5) बीएनएस) का मुकदमा दर्ज किया था, जिसे युवक की मौत के बाद हत्या की धारा 103(1) बीएनएस व आर्म्स एक्ट में तरमीम कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई। शनिवार (19 सितंबर) को सटीक सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
सब्बीर अहमद (19 वर्ष), पुत्र हबीब, निवासी परसोहिया, थाना पुरन्दरपुर।
प्रदीप जायसवाल (21 वर्ष), पुत्र देवीचरण, निवासी समरधीरा (टोला पकरडीहा), थाना पुरन्दरपुर।
अमन (19 वर्ष), पुत्र छेदीलाल, निवासी परसोहिया, थाना पुरन्दरपुर।
मुख्य आरोपी सब्बीर अहमद के कब्जे से।01 अदद अवैध देशी पिस्टल (.32 बोर) किया गया बरामदगी
सराहनीय पुलिस टीम
खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया, उपनिरीक्षक अजय कुमार, उ0नि0 चन्द्रप्रकाश झा, उ0नि0 रवि प्रकाश गुप्ता, मुख्य आरक्षी/आरक्षी इमरान अहमद, दिलीप कुमार यादव, निशान्त मिश्रा, विशाल सिंह, देवेन्द्र खरवार, रामबाबू शाह, रामजनम वर्मा तथा सुनील कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













