महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के कटहरा गांव में शुक्रवार शाम अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के कटहरा गांव में शुक्रवार शाम अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। खेत में मिट्टी खोदाई कर रहे बुलडोजर को कब्जे में लेकर बागापार पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया है। हल्का लेखपाल की इस कार्रवाई के बाद खनन की अनुमति और उससे जुड़े दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।
खेत में हो रही थी मिट्टी की खोदाई
जानकारी के अनुसार, राजस्व टीम को सूचना मिली थी कि कटहरा गांव स्थित एक खेत में बुलडोजर की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खोदाई कराई जा रही है। सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल अमित पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चल रहे काम को तत्काल रुकवाते हुए खोदाई में प्रयुक्त बुलडोजर को बागापार पुलिस चौकी भिजवा दिया।
अभिलेखों की जांच के बाद तय होगी वैधता
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिट्टी खोदाई के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं। जांच में संबंधित पक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रपत्रों और साक्ष्यों के आधार पर ही तय किया जाएगा कि खनन वैध था अथवा अवैध। मौके से बुलडोजर जब्त किए जाने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों का पक्ष
चौकी प्रभारी (बागापार) नागेंद्र मणि हल्का लेखपाल द्वारा मिट्टी खनन के मामले में बुलडोजर को चौकी पर लाकर खड़ा कराया गया है। इस प्रकरण में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
एसडीएम शिवम: कुमार खनन की सूचना मिलने पर जांच के लिए मौके पर राजस्व टीम भेजी गई थी। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। मौके से मिले तथ्यों और संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













