निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव के पास शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत के किनारे लगे सागौन के पेड़ से एक 28 वर्षीय युवक का शव मफलर के फंदे से लटकता मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव के पास शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत के किनारे लगे सागौन के पेड़ से एक 28 वर्षीय युवक का शव मफलर के फंदे से लटकता मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि फंदे पर लटक रहे युवक के दोनों पैर पूरी तरह जमीन पर टिके हुए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी बरामद हुई है। इन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा शव
शनिवार सुबह जब स्थानीय लोग खेतों की तरफ टहलने निकले, तो पेड़ से युवक का शव लटकता देख सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर निचलौल थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जांच-पड़ताल शुरू की।
मृतक की हुई पहचान
पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक की शिनाख्त अरुण राजभर (28), पुत्र रामप्रसाद राजभर, निवासी कोहड़वल टोला सिसवा डीह के रूप में हुई है। घटनास्थल पर युवक की बाइक मिलने और पैरों के जमीन पर टिके होने से मामला पूरी तरह संदिग्ध और रहस्यमय नजर आ रहा है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर विधिक कार्रवाई कर रही है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













